बाढ़-एसडीएम, एसडीपीओ व थानाध्यक्ष ने शहर के सभी पूजा पंडालों का किया निरिक्षण,जारी किया कंट्रोल रूम का नंबर

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

अनुमंडल कार्यालय, बाढ़ (पटना)
(दशहरा पर्व 2024 के अवसर पर विधि व्यस्था संधारण)
आज दिनांक 10.10.2024 को दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ एवं थानाध्यक्ष, बाढ़ के साथ बाढ़ थाना अंतर्गत स्थापित सभी पूजा पंडाल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के कर्तव्य पर उपस्थिति का जांच किया गया। उपस्थित दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को विधि व्यवस्था संधारण हेतु कतिपय निर्देश भी दिया गया। साथ हीं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को मुस्तैदी से ड्यूटी करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। पूजा पंडाल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए कर्मियों पर कारवाई की बात कही गई। दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय में राउंड द क्लॉक नियंत्रण कक्ष का गठन भी किया गया है, नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 06132242305/06132242327 है। इन नंबरों पर किसी प्रकार की सूचना दिया जा सकता है।

Join us on:

Leave a Comment