बिहार को 17,921 करोड़ की राशि अग्रिम कर के रूप में आवंटित कर केंद्र ने दिया दशहरा का तोहफा- सम्राट चौधरी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बिहार को केंद्र सरकार के द्वारा त्योहार पर अनुपम भेंट- सम्राट चौधरी

पटना/ आज उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आज राज्य सरकारों को 1,78,173 करोड़ रुपये का अग्रिम कर हस्तांतरण किया गया है, जिसमें बिहार राज्य को 17,921 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

त्योहारों के समय में श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की यह अनुपम भेट राज्य में विकास कार्यों को नई गति एवं ऊँचाई प्रदान करेगी।

इस सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का पूरे बिहार प्रदेश की ओर से हार्दिक आभार।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें