बाढ़ – छंटनी व पैसा नहीं मिलने से आक्रोशित अस्थाई मजदूरों का NTPC गेट पर भारी हंगामा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

निकाले गए 40 कर्मचारियों के समर्थन में सैकड़ो कर्मचारियों ने मिलकर एनटीपीसी लेबर गेट को घेरकर किया हंगामा।

एंकर- बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी प्लांट के अंदर कांन्ट्रेक्टर दुशान कंपनी में कार्यरत सैंकड़ो कर्मचारियों ने एनटीपीसी लेबर गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों का कहना है कि दुशान कंपनी के 40 कर्मचारियों का फाइनल हिसाब कर दिया गया इसके बावजूद उनके अकाउंट में आज तक पैसा नहीं भेजा गया है।
एनटीपीसी में कार्यरत दुशान कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि गेट पास होने के बावजूद उन्हें एनटीपीसी गेट के अंदर जाने से रोक दिया गया है और बताया गया कि 40 कर्मचारियों का फाइनल हिसाब कर दिया गया है और उन्हें काम से निकाल दिया गया है। जिसको लेकर कंपनी में काम कर रहे सभी कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे और निकाले गए कर्मचारियों का पेमेंट की माँग करने लगे । उनमें से एक कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि उसे मृत घोषित कर कई महीनो से उसका वेतन रोक दिया गया है। लगभग डेढ़ साल से पीएफ का पैसा भी नहीं निकाल पा रहा है हालाँकि एनटीपीसी मैनेजमेंट उनके साथ बात करने के लिए तैयार है। अगर वे शांतिपूर्ण तरीके से आते हैं तो बातचीत से समस्या का समाधान हो सकता है।

Byte :- प्रदर्शनकारी मजदूर
Byte :- अभिषेक कुमार, HR मैनेजर

Join us on:

Leave a Comment