प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है 6 वर्षीय बच्ची को 25 वर्षीय युवक ने बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरअसल बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल आई एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ ननिहाल के 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की पकड़कर जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना वीरपुर थाना क्षेत्र की है । बताया जाता है कि 6 साल की बच्ची अपने ननिहाल आई थी तभी गांव का गौतम कुमार उसे चाऊमीन खिलाने के बहाने खेत में ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की नानी ने इसकी लिखित शिकायत बीरपुर थाना में दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस आरोपी और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं आरोपी इस घटना से इनकार करते हुए फंसाने की बात कह रहा है। इसका खुलासा मेडिकल जांच में होगा अब देखना यह होगा की इस घटना को पुलिस कैसे सुलझा पाती है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और इस घटना में पीड़िता को काफी जख्म होने की बात बताई जा रही है इसके लिए पुलिस मेडिकल जांच करा रही है और दोनों पहलू पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।




