डीएम ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारीयों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौड़ा!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

बड़हिया।गंगा , हरूहर और किऊल नदी के जलस्तर में कमी के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत मिली है। लेकिन बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। जलस्तर में कमी के बाद जिला प्रशासन का पूरा बड़हिया प्रखंड के टाल इलाकों दौरा कर बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं से रूबरू हो रही है। डीएम मिथलेश मिश्र,एसडीएम चंदन कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल समेत कई अधिकारी बाढ़ प्रभावित टाल इलाके के पाली पंचायत, एजनी पंचायत के महरामचक, फदरपुर समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया हैं। डीएम मिथलेश मिश्र ने बताया कि जलस्तर में कमी आने के बाद बाढ़ पीड़ितों की समस्यायों को सुना है।फसल क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है, सड़कें टूटी है जिससे आवागमन प्रभावित हो चुका है,जिसका मरम्मती कार्य जल्द किया जाएगा। डीएम ने कहा कि बड़हिया का टाल दियारा क्षेत्र बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।सभी बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं को सुना गया है,और हरसंभव जिला प्रशासन के द्वारा मदद कर सभी समस्याओं को जल्द निपटा लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें