राजगीर में जदयू का महाकुंभ : नालंदा में 2025 के लिए रणनीति तैयार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- आशीष कुमार!

225 सीटों पर कब्जे का लक्ष्य : कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कवायद शुरू

राजगीर : रविवार को राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में जनता दल (युनाइटेड) की नालंदा जिला इकाई ने एक महत्वपूर्ण एकदिवसीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2025 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो अरशद ने की, जबकि मंच संचालन अरविंद कुमार ने किया। बैठक में पार्टी ने एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है – 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतना। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। प्रमंडल प्रभारी जितेंद्र पटेल ने हर प्रखंड में कार्यालय खोलने और महीने में कम से कम एक बार बैठक आयोजित करने का आह्वान किया, ताकि कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह बना रहे। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘विकास पुरुष’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा की नीतीश जी का मानना है कि हमें काम करना है और पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। हमारी संगठन शक्ति मजबूत रहनी चाहिए। बैठक में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उभरकर सामने आया – जदयू की अपनी पहचान बनाए रखना। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा के साथ गठबंधन का मतलब यह नहीं है कि जदयू अपनी विशिष्ट पहचान खो दे। प्रखंड अध्यक्षों ने पंचायत स्तर पर बैठकों के महत्व पर प्रकाश डाला, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी को लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं को सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर समय साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई प्रमुख नेता उपस्थित थे, जिनमें हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह, अस्थावां विधायक डॉ जितेंद्र कुमार, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, राजगीर विधायक कौशल किशोर, राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील, पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, एमएलसी रीना यादव, और पूर्व एमएलसी राजू यादव शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें