पूर्व एमएलसी को विधायक राघवेन्द्र ने दिया जवाब, लड़ना है तो सामने से लड़े!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा

बड़हरा विधानसभा से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और जदयू के पूर्व एमएलसी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर आमने सामने है। पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह के बयान के बाद वर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एक और वीडियो जारी किया है। जिसमें विधायक ने कहा कि पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह का एक वीडियो हमने देखा है, जिसमें बोल रहे हैं की बाढ़ वाले क्षेत्रों को बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं किया गया है। वीडियो जारी कर ग्रामीणों के बीच कंफ्यूजन क्रिएट करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हम बड़हरा की जनता की सेवा कई वर्षों से करते आ रहे हैं। बहुत लोग मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने की कोशिश किए लेकिन वह चुनाव नहीं लड़ सके। उसी को लेकर मन में अंदर से संताप जगह हुआ है। इसलिए बाढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों को भ्रम में डालने की कोशिश की जा रही है। बड़हरा के 21 पंचायत को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने की बात हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी औपचारिक घोषणा तीन अक्टूबर को करेंगे। नीतीश कुमार के द्वारा पीड़ित लोगों को मुआवजा राशि भी दी जाएगी।

इसको लेकर ग्रामीण जनता से अनुरोध है कि किसी भी तरह का कन्फ्यूजन मन में ना रखें। साथ ही आरा मुफस्सिल के सात पंचायत भी इसमें शामिल है। यही सब सुनकर लोग घर पर बैठकर हाय-हाय कर रहे हैं। जब राजनीतिक रूप से नेता असफल हो जाते हैं, तो वह ग्रामीणों को बड़गलाने का काम करते हैं। आप छोटे भाई की तरह हैं आपकी बातों को मैंने सुना है। आपसे निवेदन है कि ग्रामीणों को भ्रमित करने का काम ना करें। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले से ही आग्रह किए थे कि हमारे क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने का काम करें।

वहीं राघवेंद्र प्रताप सिंह ने वीडियो में कहा कि अगर लोगों को राघवेंद्र प्रताप सिंह से लड़ाई लड़ना है तो वह खुले मंच पर आकर लड़ सकते हैं। बड़हरा ही एक ऐसा क्षेत्र है जो भी राजनीति में आना चाहते हो वो सोचते है। बड़हरा विधानसभा से आकर चुनाव लड़ें। बाढ़ के समय में कई लोग अपनी डफली अलग-अलग बजा कर बोल रहे है। त्रासदी में हम इतने लोगों को कुछ ना कुछ देकर मदद किया। हम लोगों ने उनकी सेवा किया, उनकी सेवा किया। आप सेवा कीजिए लेकिन पीड़ितों से राजनीति नहीं कीजिए।

Leave a Comment

और पढ़ें