बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर पूर्व एमएलसी ने विधायक को ठहराया गलत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा!

भोजपुर जिले के बाढ़ से प्रभावित गांवों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर बड़हरा के विधायक और जदयू के पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह आपस में ही भिड़ गए है। दरअसल बीते बुधवार को बड़हरा के वर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा एक वीडियो जारी कर कहा गया था कि बड़हरा क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया जाएगा। जिसके लिए पूरी बात हो गई है। ऐसे में जदयू के पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दिए गए सूचना को गलत ठहरा दिया है।

दरअसल आरा परिसदन में जदयू के पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करना मुख्यमंत्री और भारत सरकार का विषय है। यहां से डीएम रिपोर्ट को भेजेंगे। तो ये किसी विधायक और डीएम का व्यक्तिगत नहीं है कि बाढ़ घोषित कर देंगे। यह विषय है भारत सरकार का और बिहार सरकार का। उन्होंने बताया कि हमारी बात मुख्यमंत्री जी से हुई है, वो भी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। जब यहां से रिपोर्ट जायेगा, फिर सोचा जाएगा। किन किन जगहों को बाढ़ घोषित करना है।

वहीं राघवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा वीडियो जारी कर दिए गए बयान पर रणविजय सिंह ने कहा कि वो तो बहुत सीनियर है। उनका वीडियो आया है मुझे भी तो यह बिल्कुल गलत है। वहीं रणविजय ने कहा कि हमारा आग्रह है इस तरह की बातें नहीं बोला जाए ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति हो जाए और आनन फनान की स्थिति हो जाए। आज भी हमारी बात हुई है डीएम से किसी भी पंचायत को बाढ़ घोषित नहीं किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें