गोपालगंज में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मॉडल सदर अस्पताल के हालात बिगड़े!

SHARE:

अवधेश कुमार/ गोपालगंज

गोपालगंज में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मॉडल सदर अस्पताल के हालात बिगड़ गए हैं….यहां इमरजेंसी वार्ड में घुटने भर पानी घुस चुका है….डॉक्टर के चेंबर से लेकर ऑपरेशन कक्ष और दवा स्टोर रूम से लेकर मरीजों के वार्ड तक पानी ही पानी नजर आ रहा है….नीचे पानी और ऊपर बेड पर मरीज भर्ती हैं….मरीजों को ऑक्सीजन देनेवाली कंसटेटर मशीन भी पानी में डूबने से बंद हो गयी है…सिलिंडर के जरिये ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है…..

बताया जा रहा है कि बारिश होने के बाद नाला का पानी अस्पताल में प्रवेश कर गया, जिसके बाद मेडिकल कचरा, सिरिंज और दवाईयां पानी मे तैरने लगी है…कार्टून में रखें गए कीमती दवा भी पानी मे डूब गया है….मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा सता रहा है…हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है….इसके पहले भी मूसलाधार बारिश में मॉडल सदर अस्पताल तैरने लगा था….

BYTE 01 : डॉ अविनाश पांडेय, चिकित्सक सदर अस्पताल, गोपालगंज

BYTE 02 : सोनी कुमारी, मरीज के परिजन

BYTE 03 : प्रतिमा देवी, मरीज के परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें