रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!
अररिया – अररिया और किशनगंज जिले की सीमा पर कनकई नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। कनकई नदी ओवर फ्लो होकर अररिया सिलीगुड़ी नेशनल हाईवे 327 ई के ऊपर से बहने लगी है। 2017 के 11 अगस्त में आई बाढ़ जैसा नजारा दोबारा देखने को मिल रहा है। कनकई नदी का रौद्र रुप देख कर लोगों में भय की भावना उत्पन हो गई है। उधर आला अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है।
—आइए जानते हैं इस सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ के क्या हालात हैं।
नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश होने से जिले होकर बहने वाली रतुआ, कृष्णा, परमान और बकरा नदी में उफान है। ये सारी नदियां कनकई नदी में आ कर मिलती हैं जिससे नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जो अररिया और किशनगंज बार्डर पर अपना असर दिखा रही है। बीच रोड पर पानी चढ़ने से जोकीहाट और किशनगंज के कोचाधामन में लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। इधर जोकीहाट में काशीबाड़ी, डकैता, कदमगाछी, पुरनदाह और बलिया सहित आसपास के गांव के लोग पलायन करने लगे हैं। जिन इलाकों में लोग फंसे हुए हैं वहां से एसडीआरएफ की टीम निकालने का काम कर रही है। जोकीहाट बीडीओ रणवीर कुमार ने बताया कि मेरी टीम द्वारा एक व्यक्ति का रेस्क्यू किया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाके से लोग पलायन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को कसर्रा स्कूल में शिफ्ट किया गया है। वहां उनके रहने खाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। नेशनल हाईवे पर जहां पानी चढ़ा है। उस जगह पर फ्लड कंट्रोल की ओर से सेंड बैग डाला जा रहा है।
उधर हाईवे पर सैलाब का पानी चढ़ने से प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। अररिया जिला अधिकारी अनिल कुमार, एसपी अमित रंजन, एसडीओ अनिकेत कुमार के साथ कई अधिकारियों ने जोकीहाट का दौरा कर हालात का जायजा लिया है। बाढ़ की स्थित को देखते हुए डीएम ने जोकीहाट के सभी पदाधिकारियों को एलर्ट मोड़ में रहने का आदेश दिया है। इधर जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम भी जीन इलाकों में बाढ़ की स्थित उत्पन हुई है उन इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को हालात से सतर्क रहने का निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रस्थित में लोगों को कोई तकलीफ नहीं होने दिया जाएगा।
किशनगंज बॉर्डर पर हालात बेकाबू होने से अररिया जल संसाधन विभाग की टीम, जोकीहाट बीडीओ सीओ और एसएचओ सहित अन्य अधिकारियों को हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश मिले हैं। और मौके पर कैंप करने के लिए कहा गया है।
बाइट – रणवीर कुमार, बीडीओ, जोकीहाट। ( काला सर्ट में)
बाइट – शाहनवाज आलम, विधायक, जोकीहाट।