रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
कोसी बराज पर चढ़ा पानी, एक फाटक हुआ छतीग्रस्त, आवागमन हुआ बंद, भारत नेपाल पुलिस कर रही है चौकसी
लगातार हो रहे मुसला धार बारिश ने नेपाल में जहां जल प्रलय का स्थिति उत्पन्न कर दिया है। वही बिहार के कई जिलों के लिए संभावित तबाही लेकर आने वाली है। जिसका प्रभाव कोसी सहीत नेपाल से लगने वाली अन्य सभी नदियों के जल स्तर में बेतहाशा वृद्धि को देखकर लगाया जा रहा है। कोशी बराज का फाटक जहां पानी के तेज दबाव को झेलने में असमर्थ होता दिखाई दे रहा है। बराज का एक 21 नंम्वर फाटक पानी के तेज दबाव को सहन नही कर सका और पानी के दबाव के कारण छतीग्रस्त हो गया है। जिसे देखते हुए बराज का सभी 56 फाटक को खोल दिया गया है। फीर भी पानी बराज के उपर चढ़ गया है। जिसे देखते हुए मधुबनी, सहरसा, सुपौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर सहित कय जिले में प्रशासन के द्वारा हाय एलर्ट जारी कर दिया गया है। वही कोसी के किनारे बसे लोगों को जहां वहां से हट जाने के लिए बोला गया है। लोग अपने घर छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर चलें गए हैं। लग रहा है नेपाल से छोरे जा रहे पानी मधुबनी के साथ ही बिहार के कय जिले को तबाह कर के ही मानेगा। पिछले 65 साल के सभी रेकॉर्ड को तोडते हुए कोसी बराज दिखाई दे रहा है। बराज के उपर बाढ़ का पानी चढ़ जाने को देखते हुए नेपाल सरकार के द्वारा सभी तरह के यातायात को बंद कर देने से नेपाल के साथ साथ भारत के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी आबस्यक सेबा भी यातायात बंद कर दिए जाने से पुरे तौर पर प्रभावित होता दिखाई दे रहा है। नेपाल से भारत का सम्पर्क टूट गया है। नेपाल सरकार के द्वारा आम लोगों के लिए बराज पर आवाजाही को रोक दिया गया है।