बेगूसराय एसपी ऑफिस में एक युवक के शव के साथ आक्रोशित लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय एसपी कार्यालय में एक युवक के शव के साथ आक्रोश लोगों ने जमकर हंगामा किया है दरअसल ई रिक्शा चालक का अपहरण कर हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद सैकड़ो की संख्या में आक्रोशित लोग शव के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी ई रिक्शा चालक मोहम्मद अमन उर्फ शाहिद 23 सितंबर की शाम से लापता था। परिजनों का आरोप है कि अपहरण कर हत्या की गई है। हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है शव का पोस्टमार्टम करने के बाद सैकड़ो की संख्या में आक्रोशित लोग शव के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है। 23 सितंबर से लापता ई रिक्शा चालक का शव आज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी के पास एक मकई के खेत से बरामद किया गया। अपराधियों ने ई रिक्शा चालक मोहम्मद अमन उर्फ शाहिद की बेहरमी से फांसी लगाकर और हाथ पैर तोड़कर हत्या कर दी है। सुबह में लोग जब खेत गए तो शव देखा और पुलिस को सूचना दिया मृतक की पहचान सदार अस्पताल में मोहम्मद शाहिद के रूप में की गई है। शव की पहचान होते ही लोगों में काफी आक्रोश हो गया और शव का पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि 23 सितंबर अमन ई रिक्शा लेकर निकला था उसके बाद वह वापस नहीं लौटा और 24 सितंबर को उसने नगर थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी और आज उसका शव मकई के खेत से मिला है आक्रोशित लोगों को फिलहाल एसपी ऑफिस में पुलिस के द्वारा समझाया बुझाया जा रहा है आक्रोशित लोग अभिलंब हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं परिजनों ने बताया कि बेरहमी से उसका अपहरण कर हत्या किया गया है हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ।इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लापता ई रिक्शा चालक का शव खेत से बरामद हुआ है परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।अब जांच में ही स्पष्ट होगा कि उसकी हत्या किसने और क्यों की है।
बाइट- परिजन
बाइट- रमेश प्रसाद सिंह, हेडक्वार्टर डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें