धीरज शर्मा भागलपुर

भागलपुर में जोगसर टीओपी क्षेत्र के बूढ़ानाथ गंगा घाट पर पानी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई है| मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में सोनवर्षा निवासी शंभू सिंह के पुत्र विक्रम कुमार और नवगछिया निवासी अजय दास के पुत्र आदर्श कुमार गंगा स्नान करने के लिए गया हुआ था| इसी क्रम में पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई है| इस बारे में स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों स्नान करने के दौरान सेल्फी ले रहा था| जिसके कारण पानी में उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया था| वहीं दूसरी ओर इसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी में डूबे दोनों छात्रों के शव को खोजना शुरू कर दिया है| मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस भी मौजूद है|




