रिपोर्ट – अमित कुमार
तेजस्वी यादव जी यदि आपको इतना ही आंकड़ा जारी करने का शौक है तो जब बिहार में आप डिप्टी सीएम थे तब के भी आंकड़े जारी कीजिए। तब पता चलेगा कि जब जब आपक डिप्टी सीएम बने तब-तब बिहार में हर तरह के अपराध बलात्कार सहित जघन्य अपराध के आंकड़े बढ़ जाते हैं। आपके डिप्टी सीएम रहते बलात्कार के आंकड़े 20% बढ़ जाते हैं।
बिहार छोड़िए जहां भी INDI गठबंधन की सरकार है जैसे पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर बोलने में आपके मुह में दही क्यों जम जाता है। आपके आधे आंकड़े झूठे और फर्जी होते हैं और पुलिसिया कार्यवाही की कभी जिक्र नहीं करते हैं। जब अपराध में आपके कार्यकर्ता पकड़े जाते है तब आपके मुह में दही जम जाता है। मुजफ्फरपुर कांड में पहले आपने ट्वीट किया बाद में आपके मुह में दही जम गया। जनता सब समझ रही है।
नीरज कुमार,भाजपा




