पं.दीनदयाल उपाध्याय ने विपरीत परिस्थितियों में भी कर्मयोगी के रूप में पहचान बनाई: विजय सिन्हा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 25 सितंबर।
आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के नेताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाकर खुद को एक कर्मयोगी के रूप में स्थापित किया। उनका सपना था कि विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज पूरा देश उनकी विचारधारा और मार्गदर्शन से प्रेरित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।”

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आज भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने लिए रोटी की व्यवस्था कर राजनीति कर रहा है और समाज की सेवा में लगा हुआ है। हमें पंडित जी से प्रेरणा लेकर समाज के हर कमजोर वर्ग के लिए काम करना चाहिए।”

विजय सिन्हा ने इस मौके पर यह भी कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन और सोच आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा सरकार कर रही है। “हमारी सरकार समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के लिए काम कर रही है, और यह पंडित जी के आदर्शों की ओर हमारा एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रनायक दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, और यह दिन हमारे लिए गर्व का दिन है।

समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें