कब्जा हटाने पहुंची पुलिस टीम पर तीर से हमला, महिला पुलिस की कनपटी में फंसी तीर, स्थिति गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!

अररिया – कब्जा हटाने पहुंची पुलिस टीम पर कब्जाधारियों की ओर से चलाए गए तीर से एक महिला पुलिस पदाधिकारी गंभीर रूप से हुई घायल। तीर पुलिस पदाधिकारी के कनपटी में जा घुसी जिसे गम्भीर अवस्था में हायर सेंटर पूर्णियां भेजा गया है। घायल महिला पुलिसकर्मी नुसरत जहां जोकीहाट थाना में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। मामला
अररिया जिला के जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना की है। जहां सोमवार के तड़के सुबह 03:00 बजे ग्राम पोखरिया में भूमि को कब्जा करने के लिए तकरीबन 200 की संख्या में ऋषिदेव समुदाय के लोग पहुंचे थे। दो सौ लोगों के द्वारा सबंधित भू-स्थल पर बांस से घर बनाने का कार्य किया जाने लगा। जैसे ही इस बात की जानकारी जमीन मालिक भूपनारायण यादव को इस बात की जानकारी मिली उन्होंने रात के समय ही महलगांव थाना को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही महलगांव और जोकीहाट थाना से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची। लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें
विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने लगी। विधि व्यवस्था के संधारण हेतु जब महलगांव थानाध्यक्ष तथा पुलिस बल उक्त स्थल पर पहुंचे, तब भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा उग्र होकर पुलिस बल पर हमला किया गया। इसमें एक पुलिस पदाधिकारी नुसरत जहां को तीर कनपटी में लगने से वो घायल हो गईं। जिनको आननफानन में इलाज के लिए मैक्स अस्तपाल पूर्णियां में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस टीम के द्वारा कब्जा करने वाले लोगों को वहां से खड़े कर भगा दिया गया। वर्तमान में उक्त स्थल पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दंडाधिकारियों तथा पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति पर्याप्त संख्या में की गई है। उक्त स्थल पर अभी स्थिति सामान्य है। इस घटना के संबंध में महलगांव थाना अंतर्गत कांड दर्ज कर आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
क्या है मामला
दरअसल भूपनारायण यादव के 18 एकड़ 75 डिसमिल जमीन उनके पूर्वजों की थी। और उनके नाम पर इन्हें खतियान भी निर्गत किया हुआ था। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण 1989 में उस जमीन को महादलित लोगों के नाम लाल कार्ड निर्गत कर दिया गया। जैसे ही इस बात की जानकारी भूपनारायण यादव को मिली उन्होंने इस मामले को लेकर मामला दर्ज कराया और 1992 में फैसला उनके हक में आया था। और सभी लाल कार्ड जो निर्गत किए गए थे उसे निरस्त कर दिया गया। उसी जमीन पर महादलित समुदाय के लगभग 200 लोगों ने कब्जा करने की कोशिश सोमवार को की थी। और इसी में कब्जा धारी की ओर से तीर चलाए जाने से एक महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर घायल हो गई है।

Join us on:

Leave a Comment