पटना के बाढ़ में उमानाथ घाट के पास गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत सहजानंद नगर के पास बने सीढ़ी घाट में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। युवक रौशन कुमार, पिता रामाशीष यादव, उम्र लगभग 24 वर्ष बताया जा रहा है। पंडारक थाना के गोपकिता गांव का रहने वाला था। वह प्रतिदिन अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के फील्ड में दौड़ने आता था। आज फील्ड में दौड़ने के बाद गंगा में नहाने के लिए सीढ़ी घाट पहुंच गया, जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ अंचलाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार सिंह और बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर को बुलाकर शव की खोजबीन की जा रही है।
स्थानीय शनि मंदिर के संस्थापक नागा शिवजी मुनि उदासीन ने बताया कि शनिवार दिन को लेकर मंदिर में काफी भीड़ था। अचानक लोग शोर मचाने लगे युवक डूब गया है, जिसके बाद वह मंदिर से निकले और जानकारी मिली कि दो युवक एक साथ गंगा में नहा रहे थे और दोनों नहाने के दौरान पानी में खेल रहे थे, जिससे एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। देखते देखते गंगा की धारा खींच ले गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया। युवक की खोजबीन जारी है।
मौके पर पहुंचे बाढ़ अंचलाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि शव की खोजबीन की जा रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और लोग स्नान करने में सावधानी नहीं बरत रहे हैं, गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बाइट – स्थानीय

Leave a Comment

और पढ़ें