:- रागिनी शर्मा !

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सुबह अपने आवास 1 अणे मार्ग में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं संयुक्त टुकड़ी की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।




