राहत :- फ्लड अपडेट: 2021 के रिकॉर्ड के पास जाकर गंगा के रफ्तार पर लगी ब्रेक, NH 80 पर चढ़ा बाढ़ का पानी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

गंगा में जारी जलस्तर में वृद्धि के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जहां गंगा की रफ्तार धीमी हो गई है स्थिर हो गई है वही 2021 का रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 10 सेंटीमीटर गंगा दूर रह गई और अधिकतम जलस्तर आज का केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 43.42 रिकॉर्ड किया गया और अब जो जानकारी केंद्रीय जल आयोग से निकलकर सामने आई है वह यह की गंगा के अब जलस्तर में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी इससे तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और, इस बीच गंगा ने जो तबाही मचाई उससे NH 31 और न 80 पर कई जगह गंगा के पानी के चढ़ जाने से गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है, मोकामा में हाथीदह स्टेशन के पास एनएच 80 पर एक से तीन फीट तक जल जमाव हो चुका है जिससे गाड़ियों के परिचालन में असुविधा हो रही है लेकिन राहत की खबर यह है कि गंगा अब स्थिर हो गई है और जलस्तर में अब कमी आनी शुरू होगी!

Join us on:

Leave a Comment