विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी: जदयू की अहम बैठक में, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार


पटना में आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के मद्देनजर कई मायनों में अहम मानी जा रही है। हाल ही में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव किए गए हैं, और इस बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिन सीटों पर जदयू चुनाव लड़ेगी, उन पर उम्मीदवारों के चयन और चुनावी क्षेत्रों से मिले फीडबैक पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के अंदरूनी संगठन को और मजबूत करने के उपायों पर भी मंथन होगा, जिससे 2025 के चुनावों में पार्टी को एकजुट और सशक्त तरीके से मैदान में उतारा जा सके।

Join us on:

Leave a Comment