:- रवि शंकर अमित!
मोकामा – शनिवार को देशभर में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई, इसी के साथ विभिन्न पूजा पंडालों के विधिवत पूजा के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भगवान मंगल मूर्ति के पट खोल दिये गए!
इसी के साथ भक्त भगवान सिद्धिविनायक के दर्शन और पूजन में जुट गये, महाराष्ट्र में ये त्यौहार दस दिनों तक मनाया जाता हैँ जबकी बिहार में तीन से पांच दिनों तक इसका आयोजन होता हैँ, इसी प्रकार बाढ़ अनुमंडल में वैसे तो कई स्थानों पर गौरिपुत्र के पूजन का आयोजन होता हैँ, परंतु मोकामा के हाथीदह स्थित तारा देवी स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में श्री सिद्धिविनायक समिति द्वारा आयोजित भगवान श्रीगणेश उत्सव को देखने दूर दूर से लोग आते हैँ, यहाँ बच्चों महिलाओं व पुरुषो के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और मीना बाजार लगाए जाते हैँ इसलिए लोगों की भीड़ लगी रहती है!
वर्षो से आयोजित होने वाले इस उत्सव के बारे में ऐसी मान्यता हैँ की भगवान विघ्नहर्ता यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को खाली हाथ नहीं लौटाते, कहते हैँ इनके दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैँ, यही कारण हैँ की प्रति वर्ष यहाँ भीड़ लगातार बढ़ती जा रही हैँ!
शनिवार की देर शाम भगवान श्री गणेश के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाने शुरू कर दिये और इसी के साथ दर्शन पूजन प्रारम्भ हो गया!
Byte :- शशि शंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुखिया संघ मोकामा




