रिपोर्ट –आदित्यानंद आर्य
चार वर्षो से बंद पड़े सीतामढ़ी जिले का मात्र उद्योग रीगा चीनी मिल के चालू होने के आसार ने एक बार फिर सीतामढ़ी, शिवहर जिले के किसानों के बीच उम्मीद की किरण को जगा दिया है। मिल को बेंगलुरु निरानी शुगर कंपनी ने लिया है। वही आज चेयरमैन कर्नाटक के पूर्व मंत्री रहे मरूगेश आर निरानी सीतामढ़ी पहुंचे। जहां सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास पर उन्होंने आगामी 1 दिसंबर से मिल को चालू करने की इसकी घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कहा की वो जल्द से जल्द गन्ना किसानों का भुगत भी कराएंगे। बतादे की इस मिल की पूर्व में तीन बार नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से नीलामी पूरी नहीं हुई। इस बार इसकी सुरक्षित जमा राशि घटाकर 86.50 करोड़ रुपये कर दी गई है। वही इससे पूर्व कंपनी मे. निरानी शुगर, बेंगलुरु के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एस निरानी की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम रीगा चीनी मिल एवं डिस्टिलरी के हर मशीन की बारीकी से मुआयना की। स्थानीय कर्मचारी और अपने तकनीकी अधिकारियों के साथ चर्चा की। जिसके बाद किसानों, बाजार के दुकानदारों से लेकर छोटे बड़े कारोबारियों के बीच चीनी मिल चालू होने की उम्मीद बढ़ गई है।मिल के वर्षों से बंद होने के कारण क्षेत्र के हजारों किसानों की आर्थिक स्थिति बदहाल हो चुकी है। दो दिन पूर्व बंगलोर की एक टीम रीगा चीनी मिल का निरीक्षण कर लौटी है। यह टीम रीगा मिल को नीलामी में लेने के लिए प्रबल दावेदार है। निरीक्षण के उपरांत टीम की संतुष्टि से यह उम्मीद जगी है कि रीगा चीनी मिल चालू होगा और लोगों के आर्थिक हालात बदलेंगे।
बाइट – मरूगेश आर निरानी, चेयरमैन, मे. निरानी शुगर, बेंगलुरु
बाइट – देवेश चंद्र ठाकुर, सांसद, सीतामढ़ी




