नाम पियुष कुमार
वियो – बिहार सरकार बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने को लेकर करोड़ों रुपया खर्च कर रही है। उनके पठन-पाठन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लेकिन कैमूर जिले के बीआरसी भवन दुर्गावती से एक वीडियो मानवता को शर्मसार करने वाली वायरल हो रही है । जिसमें विद्यालय के नाबालिक बच्चों से सामानों से भरा कार्टून का ढूलाई कराया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दुर्गावती से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर नियमानुकूल कार्रवाई करने की बात कही है।
जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार शर्मा ने बताया प्रखंड संसाधन केंद्र दुर्गावती में कुछ बच्चों द्वारा किताबों से भरे कार्टून को ढोते हुए एक वीडियो वायरल होकर हम लोगों के पास पहुंचा हुआ है। पूरे मामले का जांच कराया जा रहा है। बच्चों से इस तरह का कार्य कराना गलत है। उसके लिए लेबर लगाए जाते हैं। किनके द्वारा बच्चों को इस कार्य में लगाया गया है पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दुर्गावती को शो काज करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की जा रही है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाइट वे- सुमन कुमार शर्मा – जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमूर




