48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा  निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के मधवापुर गांव मे 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर आयोजित करने का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।
शिविर में डॉक्टर मेजर सुनेहा (जे डी एम ओ), 48 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा गांव के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं। सशस्त्र सीमा बल ने इस पहल के माध्यम से सीमावर्ती ग्रामीणों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के अपने संकल्प को दोहराया है।
शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया और उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गईं।
शिविर के माध्यम से रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र रोग, त्वचा रोग और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष परामर्श दिए गए। वही मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं, साथ ही जागरूकता अभियान के तहत स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जानकारी भी दी गई। स्थानीय प्रशासन और पंचायत के लोगों ने एसएसबी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के चिकित्सा शिविर से लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है। इस संबंध मे 48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भण्डारी, ने बताया कि एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ वहां के नागरिकों के कल्याण के लिए भी प्रतिबद्ध है। यह चिकित्सा शिविर उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।”

सशस्त्र सीमा बल के इस प्रयास को स्थानीय लोगों के द्वारा सराहा गया और उम्मीद जताई कि इस तरह की सेवाएं नियमित रूप से लोगों को मिलती रहेंगी।

Join us on:

Leave a Comment