कबाड़ दुकान की आड़ में चोरी के मोटर साइकल की होती थी डील : पुलिस ने दो को दबोचा !

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

: मुजफ्फरपुर पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकल चोर गिरोह के दो सदस्य को दबोचा, मौके से चोरी के कई बाइक बरामद. दरअसल सूचना के आधार पर अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी मोड़ के समीप एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी कर चोरी की कई मोटर साइकिल की कटी हुई पार्ट बरामद किया गया. साथ ही मौके से पुलिस ने दो शातिर को भी दबोचा.

बता दूं की कबाड़ी की दुकान में चोरी का बाइक खरीदा जाता था फिर उसे काट कर बेचने का काम किया जाता था, पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर कबाड़ी की दुकान से चोरी की गई मोटर साइकिल का पार्ट बरामद किया, इस दौरान पुलिस ने दो लोगो को भी गिरफ्तार किया, जिसमे एक चोरी की बाइक बेचने वाला और दूसरा कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल खरीदने वाले दोनो को गिरफ्तार किया गया. बताया गया की ये लोग बिहार के कई जिलों सहित नेपाल तक चोरी की बाइक की खरीद बिक्री का काम करता है, पुलिस इनके गिरोह के पता लगाने में जुटी है, पूरे मामले की जानकारी सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर दी.

बाइट:- सिटी एसपी अवधेश दीक्षित

Join us on:

Leave a Comment