राजधानी के बाढ़ थाना से आरोपी फरार, ASP ने जिम्मेदार 3 पुलिसकर्मियों के निलंबन की अनुशंसा की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ थाने से आरोपी फरार हो गया जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है, ASP अपराजित लोहान ने इस सख्त एक्शन लिया है, उन्होंने तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन की अनुशंसा की है!
दरअसल बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना से मारपीट सहित कई मामले का आरोपी रौनक़ फरार हो गया।
आरोपी रौनक़ ने दिन के 11बजे शौच जाने की बात आरोपी कही।
चौकीदारी हाथो में हथकड़ी लगा कर शौच ले जा रहा था,शौच जाने से पहले हाथो की हथकड़ी खोल दिया गया। इसी बीच वो फरार हो गया, आरोपी रौनक बाद थाना के अचुआरा का रहने वाला है,जिसकी बीती रात गिरफ्तारी हुई थी।एएसपी अपराजित लोहान बाढ़ थाना पहुंच कर मामले की जांच में जुटे है। एएसपी ने बताया कि ये बड़ा लापरवाही का मामला है इसीलिए ओडी अधिकारी,चौकीदार और आईओ के निलंबन के लिए उन्होंने वरीय अधिकारी को अनुसंसा किया है।
Byte – अपराजित लोहान, ASP, बाढ़

Join us on:

Leave a Comment