रिपोर्टर — मुकेश कुमार
बिहार में शराबबंदी कानून लागू किए जाने के बाबजूद भी इंडो नेपाल सिमा क्षेत्र स्थित मधुबनी जिले की पुलिस द्वारा रोज शराब तस्कर को पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। इस के बाबजूद भी शराब तस्कर अपने कारोबार को लगातार जारी रखें हुए हैं। ऐसे ही एक पुलिस कार्रवाई में तीन शराब तस्कर को नेपाल निर्मित शराब और दो बाइक के साथ बासोपट्टी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 510 बोतल नेपाल निर्मित शराब,दो बाइक के साथ तीनो तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना से एस आई कंचन कुमार गश्ती को लेकर निकले हुए थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिला कि नेपाल से महिनाथपुर के रास्ते दो बाइक पर तीन व्यक्ति शराब लेकर खपाने के नियत से ले जा रहा है। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिनाथपुर चौक के समीप वाहन चेकिंग करने लगा। जहां तेजी से बाइक सवार शराब तस्कर पुलिस को दूर से ही देखकर बाइक मोर कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के सहयोग से भाग रहे तीनो तस्कर को पकड़ लिया। पकड़े गए शराब तस्कर द्वारा प्रयोग किए जा रहे बाइक का तलासी लिया गया तो जुट की बोरी से 510 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद हुआ। शराब बरामदगी के बाद तीनों तस्कर सहित बाइक एवं शराब को कब्जे में लेकर पुलिस थाना लेकर आई। जहां आबस्यक पुछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर अपना पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के झिटकोहीया गांव का कारी कामत का पुत्र बबलू कामत, राम चौक पुलिस लाइन मधुबनी का मदन कुमार साह के पुत्र प्रशांत कुमार एवं राजनगर थाना क्षेत्र का नंद नगर चकदह गांव का स्वर्गीय सोने मुखिया के पुत्र शिव कुमार मुखिया के रूप में बताया। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि तीनों गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्द निषेध एवं शराब बंदी कानून मे मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




