पशु चारा के लिए घास काटने गई दो बच्ची की नदी में डूबने से मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

बछराजा नदी में डूबने से दो बच्ची की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित बरही पंचायत के बीन टोली और बासोपट्टी थाना क्षेत्र के घोड़बंकी गांव के सीमा पर स्थित बछराजा नदी में रविवार को डूबने से दो बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृत बच्ची की पहचान काजल कुमारी, 14 वर्ष व रूबी कुमारी, 14 वर्ष के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनो बच्ची पशुओं के चारा के लिए नदी किनारे घास काटने गई हुई थी। जहां दोनों बच्ची नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे पर जाने के लिए नदी में छलांग लगाई। इसी दौरान दोनों नदी के गहरे पानी में डूब गई। घटना रविवार की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। नदी के पानी में दोनों लड़की की तलाश लोगों ने शुरू कर दिया। लेकिन काफी खोजबीन के बाद मी दोनों लड़की के सब को ढूंढ पाने में लोग सफल नही हो पाए। दूबारा से दोनों के शव की खोजबीन सोमवार को गांव के लोगों के द्वारा प्रारंभ किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों लाश की खोज कर वछराजा नदी के लबालब भरे पानी के अंदर से निकाल लिया गया। घटना के बाद पुरे गांव में शोक की लहर पसरा पड़ा है। बैरा पंचायत के मुखिया ब्रजकिशोर यादव व बरही पंचायत के मुखिया जामुन चौधरी ने शोक-संतप्त परिवार के यहां पहुंचकर परिजन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया है।साथ ही सरकार के द्वारा मिलने वाले आपदा राहत कोष को लेकर प्रशासन से वार्ता कर आर्थिक मदद को लेकर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। वही घटना की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों नाबालिग युवती की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। दोनों नाबालिग युवती के परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें