हिन्डेनबर्ग खुलासे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ईडी कार्यालय तक मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 22 अगस्त को गांधी मूर्ति, गांधी मैदान से ईडी कार्यालय तक हिडेनबर्ग खुलासे और अदानी-सेबी महाघोटाले के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने किया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहे हैं। हिडेनबर्ग की रिपोर्ट ने अदानी समूह में हुए भारी भ्रष्टाचार को उजागर किया है। उन्होंने कहा, “हमारे नेता राहुल गांधी 2023 से ही इस सवाल को उठाते रहे हैं। जिस तरह से 20,000 करोड़ रुपये शेल कंपनियों के माध्यम से अदानी के खाते में आए, यह बेहद गंभीर मामला है। अदानी के शेयर में गरीब जनता का भी पैसा था, जो अब बर्बाद हो गया है।”

अखिलेश सिंह ने आगे सेबी के अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, “यह स्पष्ट हो चुका है कि मोदी सरकार के तहत कुछ लोग कैसे लाभ के पदों पर काबिज हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी और इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (इंडिया) इस मामले की गहन जांच की मांग करते हैं।”

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अख्तर खान और मदन मोहन झा सहित अन्य कई नेता, कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहे। कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन ने केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाने का प्रयास किया है और इस मुद्दे पर जनता का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें