मधुबनी चित्रकला की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री गोदावरी दत्त का निधन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी चित्रकला की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री गोदावरी दत्त के निधन पर प्रशासनिक क्षेत्र से लेकर विभिन्न राजनीतिक एवं समाजीकरण छेत्र मे शोक की लहर

मधुबनी चित्रकला की वरिष्ठ कलाकार व शिल्प गुरु, पद्मश्री गोदावरी दत्त के निधन पर प्रशासनिक, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दिखाई दे रहा है। मधुबनी जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा, सदर एस डी ओ अश्रि्वनी कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, भाकपा जिला मंत्री मिथिलेश झा, माकपा नेता दिलीप झा सहित दर्जनों लोगों ने गोदावरी दत्त के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

जिलाधिकारी ने अपने शोक-संदेश में कहा है कि गोदावरी दत्त जी ने विश्व पटल पर मधुबनी चित्रकला व बिहार का नाम रोशन किया है। उनके निधन से कला व संस्कृति के क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मधुबनी चित्रकला में अभूतपूर्व योगदान हेतु आने वाली पीढ़ियां उनको हमेशा याद करेंगी।

जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं शिष्यों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना भी की है।

Leave a Comment

और पढ़ें