विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की जीवन यात्रा प्रेरणादायक : डॉ दिलीप जायसवाल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर शर्मा!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने ‘नंदकिशोर यादव: विकास के प्रतिमान’ पुस्तक का किया विमोचन, कहा, शून्य से शिखर तक पहुंचने वाले व्यक्तित्व के मालिक

पटना, 11 अगस्त। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल आज बिहार विधानसभा के ऑडिटोरियम में विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव के व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित “नंदकिशोर यादव: विकास के प्रतिमान” पुस्तक के विमोचन समारोह में सम्मिलित हुए।

इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नंदकिशोर जी ने अपने कर्म से सिद्ध किया है कि शून्य से शिखर का सफर संघर्ष व मेहनत से किया जाता है। वे हमेशा नए सहयोगियों के साथ भी मित्रवत व्यवहार करते हैं। बड़े पद पर रहने के बाद भी कोई इगो उनके अंदर नहीं है। कुछ लोग होते हैं, जो पद से बड़े होते हैं और जिस पद पर होते हैं उसे बड़ा बना देते हैं। नंदकिशोर यादव ऐसे ही व्यक्ति हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में नन्दकिशोर जी को शुभकामना देते हुए कहा कि वे लगातार परोपकार के काम मे आगे बढ़ते रहे यही कामना है। उन्होंने कहा कि लगातार सात बार चुनाव जीतना केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि सामाजिक, पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंध का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पुस्तकें नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। नंदकिशोर यादव ने अपने संघर्ष, परिश्रम व त्याग के बल पर अपनी पहचान बनाई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी इस पुस्तक का लाभ उनके राजनीतिक जीवन मे मिलेगा।उन्होंने कहा कि पुस्तक के विमोचन में शामिल होना सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि उनकी जीवन यात्रा भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणादायक है।

Leave a Comment

और पढ़ें