पुलिस ने दस लाख के विदेशी शराब के साथ चार धंधेबाजों को दबोचा : कंटेनर और बाइक जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

: यूं तो बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन आए दिन शराब की बड़ी बड़ी खेप पकड़ाने के बात सामने आती रहती है. वही ताजा मामला मुजफ्फरपुर से है जहा मध निषेध पटना के सूचना के आधार पर गायघाट थाने की पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए एक केंटेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया साथ ही गिरफ्तार चालक से पूछताछ के बाद क्षेत्र में छापेमारी कर कई तस्करो को विदेशी शराब के साथ दबोचा.

दरअसल गायघाट पुलिस ने कंटेनर सहित अलग अलग जगह छापेमारी कर लगभग 10 लाख रुपए के विदेशी शराब बरामद किया है, जब्त ट्रक से 94 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है। साथ ही 535 बोतल अलग अलग ब्रांड के भी जब्त किया है. इस करवाई में कंटेनर चालक समेत चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया कंटेनर चालक से पूछताछ की गई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह गायघाट एसएचओ पूजा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक कंटेनर में छिपाकर एनएच 57 से होते हुए भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाने की सूचना मिली थी, इस कारवाई चार लोगो को गिरफ्तार किया गया. जब्त शराब की मात्रा लगभग 1100सौ लीटर आंकी जा रही है.

बाइट:- प्रशिक्षु डीएसपी सह एसएचओ/पूजा कुमारी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें