छापेमारी करने गई पुलिस के साथ दुर्व्यवहार मामले में भाई, बहन गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने नवंबर महीने में शराब की छापेमारी करने गयी थाना की पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी भाई व बहन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार भाई,बहन की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कौआहा गांव का भुल्ली देवी उर्फ़ बबिता देवी एवं उदय कुमार पासवान के रूप में किया गया है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया है कि 23 नवम्बर 2023 को बासोपट्टी थाना पुलिस ने शराब बेचे जाने की प्राप्त सूचना के आधार पर रामेश्वर पासवान के घर छापेमारी करने गयी। तो थाना के एसआई प्रिया कुमारी व अन्य पुलिस जवानों के साथ दो आरोपी और उनके सहयोगियों ने धक्का मुक्की,गाली गलौज मारपीट करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान थाना पुलिस को चोटे आई तथा इन लोगों ने घर में छापेमारी नही करने दिया। इस संबंध में थाना में पीएसआई प्रिया कुमारी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमे करीब एक दर्जन से उपर लोगों को आरोपी बनाया गया। इस मामले मे आरोपी भाई और बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें