आरकेस्ट्रा में अवैध हथियार लहराते युवक को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने शादी समारोह के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में अवैध हथियार लहराते युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की रविवार को मध्य रात्रि के समय थाना पुलिस के पदाधिकारी द्वारा श्रावण के तीसरे सोमवारी को लेकर पोस्ट चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की शादी समारोह में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में एक युवक अवैध हथियार लहरा रहा है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त युवक को एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत रहिका थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया है की अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार युवक का पहचान मोहम्मद महताब, पिता मोहम्मद जुबरिल, गांव व थाना रहिका, जिला मधुबनी के तौर पर किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। पकड़े गए युवक से आबस्यक पुछताछ के बाद मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत मे मधुबनी भेज दिया गया है। वही पकड़े गए युवक का अपराधिक इतिहास को लेकर पता लगाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment