अपराधियों ने एकसाथ की दनादन कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत!

SHARE:

:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

(फतुहा): इस वक्त की एक बड़ी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र के सौदागर कोठी के पास से मिल रही है जहाँ अपराधियों ने एक मकान के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों एवं आसपास के लोगों के अनुसार कुछ अपराधी सुबह हथियार से लैस होकर आएं और एक नवनिर्मित मकान के पास दनादन एकसाथ कई राउंड फायरिंग की। एकसाथ कई राउंड फायरिंग से पुरा इलाका दहल उठा। फायरिंग के क्रम में गोली पास में लगे एक कार और एक दुकान के शटर में जाकर लगी। गोली लगने से कार का शीशा पुरी से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा के एसडीपीओ प्रथम निखिल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहाँ उन्होंने पुरे घटनाक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से कुल 6 खोखा भी बरामद किया गया।

इस संबंध में फतुहा एसडीपीओ-1 निखिल कुमार ने बताया कि 9-10 राउंड फायरिंग हुई है। सुबह करीब 3 बजे सूचना मिली की महेंद्र प्रसाद के घर पर कुछ अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर पहुंचने मामला जमीन विवाद से संबंधित लग रहा है, हालांकि अभी तक कोई भी आवेदन पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन के तत्पश्चात आगे विधिसम्मत कारवाई की जाएगी।घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है एवं पुलिस इलाके में कैंप कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें