31 अगस्त को बाबा गणिनाथ जयंती पर दो दिनों का सद्भावना मेला व भव्य संस्कृति कार्यक्रम आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

हाजीपुर:- लोक देवता बाबा गणीनाथ की वार्षिक जयंती समारोह को लेकर न्यास समिति के सदस्यों ने रविवार को बैठक कर समीक्षा किया है। बिदुपुर प्रखण्ड के पलवैया घाम स्थित संत गणीनाथ मंदिर परिसर सभागार में न्यास समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष विद्यानंद साह ने कहा कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार कृष्ण जन्माष्टमी के बाद बाबा गणीनाथ गोविंद भगवान की राष्ट्रव्यापी जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 24 अगस्त को झंड़ा पूजन एवं 31 अगस्त को धूम धाम से बाबा गणीनाथ की जयंती भाद्रपद नक्षत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक बाद वाले दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी 26 सितंबर को होने जा रहा है। जिसको देखते हुए 31 सितंबर को देश के अलग अलग जगहों पर राष्ट्रव्यापी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। गणिनाथ जयंती समारोह को लेकर बिदुपुर में दो दिवसीय होने वाले समारोह को सफल बनाने के लिए विस्तृत रुप से चर्चा एवं समीक्षा की गई। न्यास समिति के सचिव रामजी साह ने बताया कि जयंती समारोह के प्रथम दिन 31 सितंबर को जयंती सह सद्भावना मेला आयोजित किया जा रहा है। शनिवार की पुजा और दिन भर प्रसाद वितरण किया जाएगा। साथ ही संध्याकाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर रामजी साह, विद्यानंद साह, शशि भूषण प्रसाद, विमल साह, विजय साह, सुजीत कुमार, सुनिल गुप्ता, देवानंद कुमार, चंद्रशेखर आजाद, मनोज गुप्त, एसके विद्यार्थी, कुंदन कुमार, मुकेश साह, राजीव कुमार, विजेंद्र , मनीष, बबलू सियाराम साह, सागर कुमार मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment