पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद जिला मुख्यालय के चर्चित मिष्ठान भंडार श्री राम मिष्ठान भंडार के मालिक को अपराध कर्मियों ने एक पर्चा के माध्यम से जान मारने की धमकी दिया है। बीते रात्रि लगभग 12:00 बजे जिला मुख्यालय के मेंन रोड स्थित श्रीराम मिष्ठान भंडार के पास अपराध कर्मियों ने लगभग एक दर्जन धमकी भरा पर्चा फेंका ।इसके बाद दुकान के मजदूरों ने उक्त पर्चा को अपने मालिक के पास भेजा ।इस संबंध में दुकान के मालिक के द्वारा नगर थाना के पुलिस को सूचना दिया गया ।सूचना पाने के बाद नगर थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। फिलहाल नगर थाना की पुलिस श्री राम मिष्ठान भंडार के अंदर एवं आसपास की इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंघालने में जुटी हुई है। इस संबंध में दुकान के मालिक का कहना है कि लगभग 2 वर्ष पूर्व दुकान के प्रोपराइटर अभिराम शर्मा की हत्या जहानाबाद जिला अधिकारी आवास के समीप स्थित उनके मकान में दिनदहाड़े गोली मारकर कर दी गई थी ।दुकान के मालिक अभिराम शर्मा मूल रूप से पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के नीमा गांव के रहने वाले हैं। श्रीराम मिष्ठान भंडार में धमकी भरा पर्चा फेके जाने के बाद एक बार फिर पूरा परिवार भय एवं दहशत में है। श्री राम मिष्ठान भंडार के मालिक ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि मेरे जान माल की सुरक्षा किया जाए नहीं तो अपराध कर्मियों के द्वारा जिस तरह का धमकी दिया जा रहा है उसे हम लोगों को काफी डर बना हुआ है कि आने वाले दिनों में मेरी भी हत्या कर दी जाएगी।




