पंकज कुमार जहानाबाद ।
झारखंड में घोड़ा बांध टूट जाने के कारण पानी का तेज बहाव फल्गु नदी में होने लगा है जिससे किसानों के चेहरे पर काफी खुशी देखे जा रही है। इलाके में पीने के पानी का जलस्तर भाग गया था इतना ही नहीं किसानों को खेती करने में भी परेशानी हो रही थी फल्गु नदी में पानी आ जाने के कारण किसान अपने खेती कार्य में जुट गए हैं।जहानाबाद में बारिश के बाद रविवार को फल्गु नदी में पानी आ गया। इसके कारण पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। यहां लोग पानी के लिए तरस रहे थे। वहीं, नदी में पानी आने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। किसानों को खेती करने में काफी आसानी होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में पानी नहीं आने के कारण वाटर लेवल काफी नीचे चला गया था। चापाकल ने
भी पानी देना बंद कर दिया था। इससे
कई गांव में जल का संकट आ गया था। किसी तरह नल जल के सहारे गांव में पानी सप्लाई की जा रही थी। कई गांव में एक चापाकल से लोग काम चला रहे थे। नदी में पानी आने से वाटर लेवल ऊपर आ जाएगा। इसके कारण सभी चापाकल भी चलने लगेगा। किसानों का कहना है कि धान की रोपनी हम लोग नहीं कर पाए थे। नदी में पानी आ गया, तो धान की रोपनी भी शुरू होगी। लेकिन, किसान सिंचाई विभाग के पदाधिकारी पर आरोप लगा रहे हैं कि नहर में पानी नहीं आने के कारण किसानों में उदासी छाई हुई है। लोगों का कहना है कि नदी में दोनों छोर पर पानी जा रहा है। लेकिन नहर में पानी सप्लाई नहीं किया गया है। जिसके कारण किसान में बेचैनी छाई हुई है। लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग के पदाधिकारी को उदासीनता के कारण यह हाल है।
नहर सूखा पड़ा हुआ है। जिला प्रशासन से किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नहर में पानी सप्लाई किया जाए, जिससे किसान अपना कृषि का काम कर सकें। बताया जा रहा है की दरधा, मोरहर एवं बलदईया नदी में भी रविवार के देर रात्रि तक नदी का जलस्तर बढ़ जाएगी।




