बच्ची का अपहरण कर बेचने के लिए ट्रेन से कलकत्ता जा रहा अपहरणकर्ता हुआ गिरफ्तार, बच्ची मुक्त!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

बच्ची का अपहरण कर ट्रेन से कलकत्ता जा रहा अपहरणकर्ता हुआ गिरफ्तार, बच्ची को रेल पुलिस ने अपहरणकर्ता के चंगुल से करवाया आजाद,मोतिहारीं जीआरपी के तत्परता से बरामद हुई अपहृत बच्ची,आज अहले सुबह बंजरिया थाना क्षेत्र से बच्ची का हुआ था अपहरण।

मोतिहारी में आज एक बच्ची को दरिंदो के हाथों बिकने से पहले
रेल पुलिस ने बचा लिया है। बंजरिया थाना क्षेत्र से एक बच्ची का अपहरण कर अपहरणकर्ता मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन से कलकत्ता लेकर जा रहा था । अपहरणकर्ता बच्ची को कलकत्ता ले जाकर मानव तस्कर के हाथों बेचने के फिराक में था पर ट्रेन में उसके संदिग्ध गतिविधियों को देखकर किसी ने मोतिहारीं जीआरपी को इसकी सूचना दे दिया फिर मोतिहारीं जीआरपी और चकिया जीआरपी ने मिलकर पीपरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को बरामद किया है।

बाइट :—– बच्ची की माँ

बाइट :—– संतोष कुमार,थानाध्यक्ष ,जीआरपी बापूधाम मोतिहारी।

Join us on:

Leave a Comment