रिपोर्ट अनमोल कुमार
कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आरआरआई केबिन में नो पार्किंग जोन में अवैध रूप से खड़ी 58 टू व्हीलर मोटरसाइकिल को आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में जब्त किया गया।
रेल क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं आदि के नियंत्रण की दिशा में आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में रेल व स्टेशन क्षेत्र और ट्रेन में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस दौरान गुरुवार को आरआरआई केबिन स्थित नो पार्किंग जोन में चेकिंग की गई। जहां पर रेल कर्मियों के अलावा भी कई सारी बाइक अवैध रूप से लगी हुई थी। वहीं जहाँ अवैध रूप से पार्किंग से आवागमन बाधित होता है।वही चोरों को भी हाथ साफ करने का मौका मिल जाता है। वर्तमान में रेलवे द्वारा कटिहार स्टेशन के बाहर दोनो तरफ पे पार्किंग की समुचित व्यस्था की गई है। बावजूद उसके रेलकर्मी जहां तहाँ अपनी बाइक पार्क कर देते है और उनका देखा देखी अन्य लोग भी अपनी बाइक पार्किंग के बदले जहाँ तहाँ पार्क कर देते है। बाद में बाइक के चोरी होने की स्थिति में रेल प्रशासन को इसका दोषी बताते है।
आरआरआई केबिन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से न तो वहा पर रेल प्रशासन द्वारा कोई पार्किंग की समुचित व्यस्था है।न ही कोई सीसीटीवी कैमरे या अन्य सुरक्षा कर्मी तो तैनात किया गया है।
आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर के द्वारा उक्त एरिया में चेकिंग के दो दिन पूर्व सभी रेलकर्मियों को नो पार्किंग एरिया में अपनी बाइक पार्क नहीं करने की अपील करते हुए न सिर्फ हिदायत दी गई। बल्कि आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार द्वारा वहाँ पर अपनें खर्च कर नो पार्किंग का एक बोर्ड भी लगा दिया गया है। जिससे लोगजन अपनी बाइक वहाँ पर पार्क नही करे और पार्किंग में ही अपनी बाइक को पार्क करे जिससे उनकी बाइक सुरक्षित रहे।
आरपीएफ द्वारा जब्त किए गए सभी बाइक मालिको के विरुद्ध आरपीएफ ईस्ट पोस्ट में 159 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया । जिस दौरान शुक्रवार को दर्जनों बाइक को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा नियमानुकूल रेलवे न्यायालय के आदेश पर सभी रेलकर्मियों व अन्य बाइक मालिको को पोस्ट से बेल देते हुए जब्त बाइक को जिम्मेनामा पर मुक्त किया गया है। मोके पर कई आरपीएफ के अधिकारी और जवान मोजूद थे। गौरतलब है कि आरपीएफ पोस्ट कमांडर राकेश कुमार शुरू से भी अपराध नियंत्रण की दिशा में काफी सक्रिय भूमिका में रहे है। जिस कारण रेल क्षेत्र में अपराधों की संख्या में पूर्व की तुलना में काफी कमी आई है। वही रेल क्षेत्र में आगे भी यह चेकिंग अभियान जारी रहेगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने आम लोगो से अपील किया है की अपनी अपनी बाइक को उचित पार्किंग में ही पार्क करते हुए आरपीएफ को सहयोग करे। रेल क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में गाड़ी पार्क करना एक दंडनीय अपराध है। जिसके लिए आर्थिक दंड के साथ जेल की हवा भी खानी पर सकती है।




