रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में फिर एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली, दरअसल महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करने वाली एक छात्रा का शव नाले से बरामद, जिसके बाद कैंप्स में सनसनी फ़ैल गई. जानकारी के अनुसार होस्टल के चार मजिला बिल्डिंग से कूदकर कर ली हत्या, क्योंकि सेमेस्टर की परीक्षा में एक विषय में फेल हो जाने से छात्रा ने छत से कूदकर खुदकुशी कर ली. घटना बेला थाना क्षेत्र की. इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. जानकारी के अनुसार मृतका छात्रा की पहचान छपरा जिले के सोनपुर निवासी अंजली कुमारी की रूप में बताई जा रही है. जो मुजफ्फरपुर के बेला स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी.




