पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित पावर ग्रिड स्टेशन में अचानक आग लग जाने के कारण पूरे जिले की बिजली पीते रात्रि लगभग 12:00 बजे से गुम हो गई है। बिजली नहीं रहने के कारण सबसे अधिक परेशानी पीने के पानी के लिए लोगों को उठाना पड़ रहा है। लोग विभिन्न जगहों पर पीने के पानी के लिए लंबी कतार लगाकर खड़े नजर आ रहे हैं। इधर नल जल का पानी जनरेटर लगाकर लोगों के बीच दिया जा रहा है। ग्रीड में अचानक आग कैसे लगी इसका पता अब तक नहीं चल पाया है लेकिन जिस तरह से भयंकर आग लगी है ग्रीड के रखरखाव करने वाले लोगों पर सवाल तो खड़ा होता ही है ।बिजली को चालू करने के लिए गया एवं पटना से बिजली विभाग के लोगों को बुलाया गया है ।अधिकारियों की माने तो लगभग 24 से 36 घंटे के बाद बिजली सुचारू ढंग से दी जाएगी। हालात फिलहाल बिजली नहीं रहने के कारण काफी भयावह बनी हुई है ।सबसे अधिक परेशानी उन घरों की है जहां समरसेबल मोटर लगा हुआ है। जो पूर्ण रूप से समरसेबल मोटर पर आधारित है उनके समक्ष पानी की समस्या भयंकर बनती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बीते रात्रि से ही बिजली गुल है। ऐसी स्थिति में हम लोगों को ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी पीने के पानी से लेकर अन्य प्रकार के समस्या उत्पन्न हो गई है। बिजली विभाग का अधिकारी मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए हैं।
बाइट बिजली विभाग अधिकारी।
बाईट बिजली विभाग अधिकारी ।
बाईट बिजली उपभोक्ता।




