पत्नी के सामने पति की गोली मारकर बदमाशों ने की हत्या।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

सहरसा में पत्नी के सामने पति को मारीं 10 गोलियां, हुई मौत। बोली- जिस-जिस से छोड़ने की गुहार लगाई उसने मारी गोली, मरने के बाद भी मारते रहे।

बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बीते देर रात जमीनी विवाद में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अपराधियों ने 10 गोली मारकर हत्या कर दी।जिससे इलाके में फैली सनसनी।घटना सहरसा जिले के पतरघट थानां क्षेत्र के नवटोलिया गोलमा पूर्वी पंचायत की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज जुटी तफ्तीश में।
वहीं इस घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई बिनोद कुमार यादव की मने तो जमीनी विवाद में मेरे भाई को गोली से भून दिया।हमारे चाचा से दियाद से जमीन को लेकर दो दो टाइटिल कोर्ट में लंबित है।मेरा भाई बोल वाला था उसको लगा जो ये जिंदा रहेगा तो हम कोर्ट में जीत नहीं पाएंगे।इसी वजह से मेरे दियाद लोग मेरे भाई को मार दिया।

BYTE :- मृतक के बड़े भाई बिनोद कुमार यादव।
BYTE :- मृतक के दामाद विकास कुमार।
BYTE :- DSP धीरेंद्र पांडे।

Join us on:

Leave a Comment