हैवान पति ने पत्नी की चाकू मारकर निर्मम हत्या की!

SHARE:

रिपोर्टर — मुकेश कुमार!

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड 16 से एक दील दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आ रही है। जहां रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम देते हुए एक पति ने अपनी पत्नी को कत्ल कर दिया है़। घटना बुधवार की देर रात करीब 2 बजे की बतायीं जा रही है़। जब पत्नी गहरे नींद में सोई हुई थी उसी समय हैवान पति ने पत्नी को चाकू मार कर गंभीर रूप से धायल कर दिया। जिस की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतका की पहचान मोहम्मद हसनैन की पत्नी इरशाद बेगम के रूप में हुई है़। मृतका के भाई सकरी थाना क्षेत्र के मोहम्मद चांद ने बताया है कि बुधवार की रात उनकी बहन यानि कि मृतका सो रही थी। साथ ही मृतका के पति हसनैन जाग रहा था। रात्रि के समय करीब 2 बजे हसनैन ने मौका पाकर अपनी पत्नी को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग जुटे और घायल को इलाज के बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल ले गए। जहां घायल का स्थिति नाजुक देख कर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहूंचने पर डॉक्टर ने घायल को दरभंगा रेफर कर दिया। लेकिन घायल महिला को सकरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस बात की सूचना सकरी थाना पुलिस को मिली तो सकरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव बेनीपट्टी चम्मा टोल स्थित मृतका के ससुराल लाया गया। जहां मृतिका के शव को दफनाने की प्रक्रिया किया जा रहा है। जहां बेनीपट्टी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर गौतम कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। मृतीका के भाई ने बताया है कि मोहम्मद हसनैन दूसरी शादी करना चाह रहा है। जिसको लेकर इस तरह के जघन्य घटना को अंजाम दे डाला है। मृतिका एवं मोहम्मद हसनैन को चार पुत्र व दो पुत्री है़।

Join us on:

Leave a Comment