Search
Close this search box.

प्रभात झा के निधन पर बिहार प्रेस मेंस यूनियन ने शोक संवेदना व्यक्त!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया

भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रभात झा के असामयिक निधन पर पूर्व विधान पार्षद प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने शुक्रवार को शोक जताया। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिलांतर्गत कोरियाही गांव के मूल निवासी प्रभात झा जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में आई रिक्ति को भरना असंभव है। राजनीति के शीर्ष पर रहने के बावजूद उनका सहज व सरल व्यक्तित्व सराहनीय व अनुकरणीय था। उन्होंने कहा कि उनके साथ बिताये पलों की स्मृतियां हमेशा उनके साथ बनी रहेगी। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की चिर शांति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को असह्य दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार, प्रधान महासचिव रविशंकर शर्मा, सचिव अवधेश कुमार शर्मा, संजय तिवारी और राजन मिश्रा ने शोक और संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें