Search
Close this search box.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 26 जुलाई। बिहार भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

श्री जायसवाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा ‌सांसद और मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा जी के निधन की सूचना अत्यंत ही दुःखद है।

उनका निधन भाजपा संगठन और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय झा ने राजनीति में न केवल आदर्श स्थापित किया बल्कि सामाजिक कार्यों में भी रुचि दिखाई। उनका निधन राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।

श्री जायसवाल ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल अनुयायियों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Comment

और पढ़ें