बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त किया

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 26 जुलाई। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यसभा के पूर्व सांसद प्रभात झा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा के पूर्व सदस्य प्रभात झा का असामयिक निधन, मिथिला और बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आगे कहा कि प्रभात झा के जाने से लाखों लोग आज गमगीन एवं शोकाकुल हैं। आरएसएस के स्वयंसेवक एवं एक पत्रकार के रूप में अपनी सार्वजनिक जीवन प्रारंभ करने वाले प्रभात बाबू विशाल हृदय के स्वामी थे।

उन्होंने कहा कि दिवंगत प्रभात झा ने एक आदर्श जीवन जीया। जहाँ उन्होंने अपनी पत्रकारिता के कौशल की मिसाल पेश की, वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रवादी विचारधारा को विस्तारित कर एक नया आयाम दिया।

श्री चौधरी ने ईश्वर से स्व.प्रभात झा की आत्मा की शांति और उनके परिजन, प्रशंसक और विशाल मित्र समूह को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment