रिपोर्ट-विक्रम/खगड़िया
विधानसभा में परबत्ता विधायक ने उठाया आवाज
विधायक भूमिहीन परिवार को पर्चा दिलाने को लेकर विधानसभा में उठाए
परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार सौढ़ उत्तरी पंचायत के पूर्व सीएम के गांव सतीश नगर और गोगरी प्रखंड के सर्किल नंबर एक पैकात पंचायत के
बिरवास गांव में कटाव से पीड़ित भूमिहीन परिवार को जमीन का पर्चा दिलाने को लेकर विधानसभा में सवाल उठाए हैं विधायक डॉक्टर संजीव कुमार के प्रयास से बिरवास और सतीश नगर के भूमिहीन परिवार को जल्द वासगित पर्चा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के परबत्ता प्रखंड के सौढ़ उत्तरी पंचायत के सतीश नगर में 54 परिवार भूमिहीन है, जो कि एनएच 31 और रेलवे के बीच बांध पर बसे हैं और गोगरी प्रखंड के पैकात पंचायत विरवास ग्राम में कटाव से पीड़ित 130 भूमिहीन परिवार के बीच अब तक जमीन का पर्चा वितरण नहीं हुआ है, जिसके कारण उन्हें गुजर बसर करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा सरकारी लाभ भी नहीं मिल पा रहा है इन परिवारों के सामने गहन अंधकार है इसको लेकर विधायक ने आवाज उठायाहै विभागीय मंत्री ने इस मामले में सकारात्मक जवाब दिया है ऐसे भूमिहीन परिवारों को सर्वेक्षणों उपरांत चिन्हित कर अभियान बसेरा-2 के तहत बसाने हेतु बन्दोबस्ती की कार्रवाई की जा रही और जल्द इनको वसीगत पर्चा मिलेगा विधायक द्वारा गरीबों की समस्या के बाबत आवाज उठाएं जाने पर प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी जदयू राज्य परिषद सदस्य मिथिलेश कुमार मुखिया सिंकु पासवान, देवथा मुखिया आलोक कुमार मुखिया प्रतिनिधी उमेश सिंह मुखिया राम विनय कुमार राजीव चौधरी राहुल कुमार प्रखंड उप प्रमुख नीरज कुमार आदि ने इस कार्य की सराहना किए हैं इन लोगों ने कहा कि विधायक हमेशा धरातल की समस्या और गरीबों की आवाज को बुलंद करते आ रहे हैं इनके कार्यकाल में परबत्ता विधानसभा का चौ मुखी विकास हो रहा है




