डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट:-रवि वर्मा, रोहतास(बिहार)

बिगत 18 जुलाई को डबल मर्डर का उद्भेदन रोहतास पुलिस ने किया है। बताते चलें कि बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारुपुर गावं से पश्चिम डुमराव लाइन नहर के पास गाँव से पश्चिम डुमरांव लाईन नहर घाट के पास सूर्य मंदिर के सामने दो अज्ञात लाश जिसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। जिसकी पहचान विनय कुमार उर्फ गंगा सागर, पे० हृदयानन्द यादव सा० गनपा थाना मुरार जिला बक्सर तथा दूसरे लाश की पहचान हिमांशु कुमार उर्फ प्रदीप राव पे० अरुण कुमार सिंह सा० खड़हना थाना सिमरी जिला बक्सर के रूप में हुई थी। यह एक जघन्य घटना थी। इस दोहरे हत्या कांड को लेकर पुलिस अधीक्षक, रोहतास द्वारा अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में पु०नि० सह थानाध्यक्ष ललन कुमार, पु०अ०नि० दीपक कुमार साह एवं डी०आई०यू० प्रभारी के साथ उद्भेदन व गिरफ्तारी हेतु एक टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में तीन संदिग्ध को पकड़ा, जिससे पूछताछ में इस घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया। स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस घटना में प्रयुक्त हथियार एक देशी पिस्टल एवं चार जिन्दा गोली अभियुक्त चन्दन कुमार के निशानदेही पर शास्वत तिवारी के मुहल्ला गायत्री पूरी वार्ड 10 व 18 के एक मंजिला मकान के पीछे झाडी से बरामद किया गया है। इस घटना को तीनों द्वारा एक दूसरे की हत्या करने को लेकर झासे में लाकर गोली मारकर हत्या करने की बात का पता चला है। अभियुक्त विकास पंडित के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर डुमराँव लाईन नहर घाट के पारा सूर्य मंदिर के सामने दोनो मृत्तक के

मोबाईल को गोताखोर द्वारा तलाश किया गया। इस जघन्य हत्या कांड का सफल उभेदन किया गया है। गठित टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। इससे जनता के बीच पुलिस का विश्वास बढ़ा है।

बाईट- संजय कुमार, एसडीपीओ, बिक्रमगंज, रोहतास

Join us on:

Leave a Comment