रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी में घटित एक लड़की के साथ हुए बलात्कार व हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा
पुलिस रिकॉर्ड व परिजनों के अनुसार मृत लड़की मिली जिंदा
गैंग रेप के बाद लड़की की हत्या किए जाने की बात निकली झूठी
पीड़ित लड़की तुरकौलिया से अपने रिश्तेदार के यहां से मिली जिंदा.
मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने बलात्कार पीड़ित लड़की को बरामद कर पूछताछ व अग्रतर कार्यवाही में जुटी
.शहर के कोलहुआरवा मौहल्ला से 16 जून से गायब थी लड़की और परिजनों ने लड़की का कर दिया था पिंडदान व श्राद्धकर्म
मोतीझील से बरामद एक शव को परिजन ने अपनी लड़की बता कर दिया था दाह संस्कार
मामले में दो लोगो की हत्या व बलात्कार के आरोप में हो चुकी है गिरफ्तारी वही एक ने मोतिहारी कोर्ट में किया है आत्मसमर्पण
बरामद लड़की ने पुलिस को दिया बयान , कहा- उसके साथ किया गया था सामूहिक दुष्कर्म
मोतीहारी पुलिस उलझी गुत्थी को सुलझाने व कोर्ट में बयान करवाने की कार्यवाही में जुटी
सदर डीएसपी ने भी किया स्वीकार ,लड़की की नही हुई थी मौत लेकिन उसके साथ हुआ है बलात्कार
_मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनरेगा पार्क के पास पुलिस ने 22 जून को एक लड़की का शव बरामद किया था जिसके बाद पुलिस ने जिला के अंदर थानों से जानकारी लेना शुरू किया तो पता चला कि नगर थाना में 19 जून को एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है फिर पुलिस ने लड़की के माता पिता को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया तो दोनों ने उसे अपनी पुत्री का शव होने का दावा किया जिसके बाद पुलिस कानूनी कार्यवाही कर लड़की के शव को उनके परिजनों को सौंप कर आगे की कार्यवाही में जुट गई और लड़की के माता पिता द्वारा दर्ज अपहरण के नामजद आरोपी के पीछे पड़ गयी और आनन फानन में एक आरोपी गुड्डू साह को सीमावर्ती जिले से गिरफ्तार कर लायी और पूछताछ शुरू की जिसमे आरोपी गुड्डू साह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोप को स्वीकार भी कर लिया कि मैं अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस लड़की का रेप किया और जब लड़की मर गयी तो हमलोगों ने मिलकर उस लड़की के शव को नदी में डालकर भाग गए उधर लड़की के साथ गैंगरेप की बात उजागर होते ही जिला की महिला संगठनों ने कैंडल्स मार्च भी निकाला और जमकर हो हंगामा भी किया हंगामा के बाद पुलिस काफी जोरशोर से आरोपियों की तलाश करने लगी जिसके बाद एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन कल अचानक मृत घोषित लड़की ने अपने पिता को फ़ोन कर अपने जीवित होने की बात बताई तो उसके पिता ने रांग नम्बर कहते हुए फ़ोन कट कर दिया जिसके बाद एक पार्षद को इसकी जानकारी हुई तो वो लड़की को शहर से 9 किलोमीटर दूर तुरकौलिया से सुरक्षित बरामद कर पुलिस को सौप दिया जिसके बाद बरामद लड़की से पुलिस पूछताछ कर 164 बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने ले गयी है अब देखना दिलचस्प ये होगा कि आखिर जब अपह्त लड़की जिंदा है तो बरामद शव किसका था और गुड्डू साह ने किस दवाब में आकर अपना आरोप स्वीकार कर लिया था।वही अब पुलिस अनुसंधान पर भी सवाल उठने लगा है
बात :—– शिखर चौधरी ASP सदर मोतिहारी।




